4th MP Exportech: 18 से 20 जनवरी तक ग्वालियर में

shailendra gupta
ग्वालियर-चंबल संभाग सहित पूरे प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को विश्व बाजार मुहैया करवाने के मकसद से ग्वालियर में 18 से 20 जनवरी तक चौथा एम.पी. एक्सपोर्टेंक होगा। उद्योग आयुक्त श्री टी. धर्माराव ने शुक्रवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की।

ग्वालियर व्यापार मेला परिसर स्थित एक्सपोर्ट फेसिलिटेशन सेंटर में 18 से 20 जनवरी तक रिवर्स बायर सेलर मीट होगी। राज्य सरकार की पहल पर चौथी बार भी एम.पी. एक्सपोर्टेक के नाम से होने जा रही इस मीट में दुनिया भर के जाने-माने खरीददार (बायर) जुटेंगे।

साथ ही लगभग 15 देश के राजदूत एवं वरिष्ठ उच्चायुक्त भी अपने सलाहकारों के साथ प्रदेश के उत्पादों की प्रदर्शनी देखने इस मीट में आ रहे हैं। विभिन्न राष्ट्र के राजदूत एवं उच्चायुक्त प्रदेश के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने में सशक्त माध्यम बनेंगे। चौथे एमपी एक्सपोर्टेक में प्रदेश के उद्यमी खासकर स्टोन, फार्मा, आयुर्वेदिक और हर्बल प्रोडक्ट, प्रोसेस्ड फूड, हेण्डलूम, हेण्डीक्राफ्ट्स एवं इंजीनियरिंग उत्पाद की प्रदर्शनी लगाएँगे।

मेला परिसर के कला मंदिर में 18 जनवरी को शुभारंभ कार्यक्रम और फेसिलिटेशन सेंटर में रिवर्स सेलर बायर मीट होगी। दूसरे दिन 19 जनवरी को क्रेता एवं विक्रेता के बीच वन-टू-वन मीट होगी।

चौथे एमपी एक्सपोर्टेक से एक दिन पहले 17 जनवरी को मेला परिसर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों का सम्मेलन भी होगा। इसमें प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं छोटे-छोटे निर्माता बुलाए गए हैं। क्षेत्रीय सम्मेलन में प्रयास होगा कि जो बड़ी इकाइयाँ छोटे-छोटे सामान बाहर के छोटे निर्माताओं से क्रय करती हैं, वे प्रदेश के ही छोटे-छोटे निर्माताओं से क्रय करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!