भोपाल। उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने जम्बूरी मैदान में युवा पंचायत की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके पहले श्री शर्मा ने मंत्रालय में युवा पंचायत के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। युवा पंचायत 16 जनवरी को है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने जम्बूरी मैदान में पंचायत के दौरान बैठक और पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रदर्शनी एवं पोस्टर के संबंध में जरूरी निर्देश दिये। श्री शर्मा ने कहा कि पंचायत-स्थल पर विवेकानंद पर आधारित साहित्य भी विक्रय के लिये उपलब्ध रहना चाहिये। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले युवाओं के लिये भोजन की व्यवस्था मार्ग में ही की गई है।
इस दौरान सचिव उच्च शिक्षा श्री जे.एन. कंसोटिया, आयुक्त उच्च शिक्षा श्री व्ही.एस. निरंजन और संचालक संस्कृति श्री श्रीराम तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।