नर्मदा वैली के प्रंसीपल ने स्टूडेंट का हाथ तोड़ा, परिजनों का हंगामा, FIR दर्ज

shailendra gupta


सिवनी मालवा (वीरेन्द्र तिवारी)।  नर्मदा वैली स्कूल में पढऩे वाले कक्षा दूसरी के छात्र हर्षित मित्तल के हाथ में फेक्चर होने के वाद की घटना ने तूल पकड लिया है। स्कूल में पीडित छात्र के परिजनों ने नारेवाजी की और स्कूल परिसर में पुलिस घंटों मौजूद रही। 

इस धटना को लेकर प्रायवेट स्कूल के प्रबंधकों ने लामबंद होकर एसडीएम प्रकाश चौहान एवं थाना प्रभारी एन.पी.टाडा से मुलाकात की और अपनी समस्याएं वताई। छात्र के परिजनों, पालकों के साथ अनेक ग्रामीणों ने नर्मदा वैली स्कूल के अन्दर जाकर नारेवाजी की और स्कूल प्रबंधन से प्राचार्य को हटाने की मांग करते हुए उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी. 

छात्र के परिजनों के बहां उपस्थित शिक्षक पैर पडकर मांफी मांगते रहे परन्तु छात्र के परिजन अपनी वात पर अडे रहे। वहीं स्कूल प्राचार्य रूबी कुंडू एवं समस्त शिक्षकों एवं बच्चों का कहना है कि स्कूल में छात्र के साथ मारपीट की घटना घटित नहीं हुई है प्राचार्य द्वारा छात्र को मारने की वात गलत है हर्षित दौड़ते समय नीचे गिरा और उसका हाथ टूट गया। प्राचार्य के ऊपर छात्र को मारने के गलत आरोप लगाए जा रहे है। 


परिजनों ने लगाए आरोप


छात्र के पिता सोनू मित्तल एवं परिजनों का कहना है कि स्कूल प्राचार्य रूबी कुंडू के द्वारा बर्बरता पूर्वक मारने के कारण हर्षित का हाथ फैक्चर हुआ है। परिजनों ने वताया कि नर्मदा बेली स्कूल में पढऩे वाले कक्षा दूसरी के छात्र हर्षित मित्तल को बैंच पर खडेकर पीटा जिससे बह बेंच से नीचे गिर गया और उसे दाहिने हाथ में चोट आई और उसके हाथ में फेक्चचर हो गया इस सम्बंध में स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों से वात की तो उन्होंने हमारे साथ अभद्र ब्यवहार किया जव स्कूल प्रबंधन ने हमारी वात नही सुनी तव पुलिस को शिकायत की। ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति उमा मित्तल ने पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया और दोषी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने छात्र हर्षित का मेडिकल कराया जिसमें हाथ में फैक्चर पाया गया है। 


प्राचार्य ने कहा


स्कूल प्राचार्य रूबी कुंडू ने वताया कि मुझे इस सम्बंध में कोई जानकारी नही है। बाद में पता चला कि बच्चा किसी दूसरे बच्चे के साथ दौड लगाते हुए लाइब्रेरी से नीचे आया और सोफा लगने से नीचे गिर गया जो आरोप लगे वो गलत है. प्राचार्य ने कहा कि बच्चे को लगने पर उनके परिजनों से हमने खेद ब्यक्त किया कि अन्जाने में यदि हमसे कोई गलती हो गई है तो हमें माफ करें परन्तु परिजनों के द्वारा दबाब वनाया गया.


प्रबंधन ने कहा


स्कूल प्रबंधक साथी सुधीर जैन ने वताया कि छात्र के पिताजी और परिजनों ने दर्जनों लोगों को स्कूल में लाकर दबाब वनाने की कोशिश की जा रही है प्राचार्य पर आरोप लगाए वो गलत है छात्र स्कूल से घर गया और शाम को हाथ में दर्द होने पर परिजनों ने डॉक्टर को बताया जवकि स्कूल में फस्टेड बाक्स मौजूद है। वैसे छात्र को चोट लगी थी परन्तु उस समय ऐसा कुछ नही लग रहा था.


प्रशासन ने कहा


ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एम एल उईके ने वताया कि एसडीएम के निर्देशानुसार प्राचार्य एवं  हर्षित के साथ बेठे हुए छात्र के कथन लिए गए है.


एसडीएम ने कहा


अनुविभागीय अधिकारी  प्रकाश चौहान ने वताया कि नर्मदा  बेल की वात मेरे सामने आई पीडित वालक की वात सुनी पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही  है.


प्राचार्य के खिलाफ मामला


पुलिस ने पहले तो बयान दर्ज किए दूसरे दिन प्राचार्य के खिलाफ धारा 323, 325 आई.पी.सी के तहत् मामला पंजीबद्ध किया.


पुतला दहन


स्कूल में हो रहे छात्र प्रताडना के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्कूल प्रबंधकों  का पुतला जलाकर मामला दर्ज  कर कार्यवाही की मांग की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!