इंदौर। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इंटेलीजेंस (डीजीसीईआई) ने गुरुवार को पाइप, ट्यूब्स बनाने वाले इंदौर के डीटी ग्रुप पर छापा मारा। पचास से ज्यादा अधिकारियों ने कंपनी के इंदौर, देवास, पीथमपुर के 12 ठिकानों व देश में पांच अन्य ठिकानों पर कार्रवाई की। गुरूवार को शुरू हुई यह कार्रवाई लगातार शुक्रवार तक जारी है।
ग्रुप के कर्ताधर्ता मनोहर बाहेती बताए जाते हैं। छापेमारी गुरूवार सुबह शुरू हुई जो शाम तक चली। इस दौरान कई दस्तावेज कब्जे में लिए गए। प्रारंभिक जांच में पांच करोड़ की टैक्स चोरी सामने आई। ग्रुप के साथ जुड़े ट्रांसपोर्टर्स के दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। कंपनी डेको स्टाइल, देवास मेटल, डीटी इंडस्ट्री व अन्य नामों से कारोबार करती है जो देश के अलावा यूरोप व खाड़ी देशों में भी फैला हुआ है।
समाचार लिखे जाने तक सर्वे जारी था। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा काफी ज्यादा हो सकता है।