भोपाल। ग्वालियर के पड़ाव बस स्टेण्ड पर बंटी गूजर एवं उसके साथियों ने प्राइवेट बस आपरेटर्स को धमकाने के लिए खुलेआम फायरिंग की। फायरिंग जिस व्यक्ति को टारगेट करके की गई, वह बच गया। बाद में रिवाल्वर हवा में लहराते हुए बंटी भी अपनी जीप में बैठकर साथियों सहित वहां से फरार हो गया।
बस स्टेंड पर गुरुवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सफेद कलर की टाटा एआईआर में बैठकर चार लोग आए और उन्होंने सवारियों से किराया लिए जाने पर बहस की और बस मालिक योगेश तोमर पर रिवाल्वर तान दी। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग भी कर दी, परंतु योगेश बच गया। इसके बाद बदमाश बंटी गुर्जर, पवन कौरव और उनके साथ दो लोग रिवाल्वर लहराते हुए टाटा एआईआर क्रमांक सीसी 9846 में बैठकर फरार हो गए।