भोपाल। राज्य शासन ने 2000 बेच के 15 आईएएस अधिकारियों को प्रवरश्रेणी वेतनमान स्वीकृत किया है। इस सूची में 8 कलेक्टरों सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत आईएएस अधिकारी शामिल हैं।
शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र के अपर मिशन संचालक शोभित जैन, बालाघाट कलेक्टर विवेक के पोरवाल, कलेक्टर गुना संदीप यादव, सीहोर कलेक्टर कवींद्र कियावत, कलेक्टर देवास महेश के अग्रवाल, माध्यमिक शिक्षा मिशन की अपन परियोजना संचालक श्रीमती सुनीता त्रिपाठी,पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन के कार्यपालक निदेशक मनोहरलाल दुबे, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर श्रीमती रेणु पंत,रीवा कलेक्टर शिवनारायण रूपला, झाबुआ कलेक्टर श्रीमती जयश्री कियावत, ग्वालियर—चंबल संभाग के अपर आयुक्त सुरेंद्र पाल सिंह,अपर आबकारी आयुक्त, ग्वालियर अशोक देशवाल, कलेक्टर खंडवा नीरज दुबे, कलेक्टर कटनी अशोक के सिंह और उप सचिव परिवहन विभाग श्रीमती रेणु तिवारी।