मेरा पति, आदमी नहीं शैतान है

shailendra gupta
भोपाल/देवास | यहां महिला थाने में एक शादीशुदा महिला ने अपनी दर्दनाक दास्तां बयां की। उसने बताया कि उसका पति आदमी नहीं शैतान है। जानवरों से भी ज्यादा बद्तर। वो बिस्तर पर जो कुछ करता है, ऐसा तो शैतान भी नहीं करता होगा। 

एक महिला ने अपने पति के खिलाफ ही अमानवीय यातना और अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है| देवास के जवाहर नगर में रहने वाली एक महिला ने देवास के महिला थाने पर पहुँच कर जब उस पर पति द्वारा की गई ज्यादतियो के बारे में बताया तो उस महिला की आपबीती सुनकर महिला डेस्क प्रभारी तक सिहर उठी।

दरअसल देवास के जवाहर नगर की निवासी एक  महिला ने उसके पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन शोषण और प्रताड़ना का आरोप लगाया है| इस महिला ने महिला डेस्क में रिपोर्ट लिखाई है की उसके पति आनद सांगते द्वारा उसे लम्बे समय से प्रताड़ित किया जा  रहा है|अब उसके पति ने मानवता की सारी हदे पार करते हुए अपनी ही पत्नी के आंतरिक अंगो में मिर्च डालकर केंची और ब्लेड से वार कर कई चोटे पहुचाई है|इतना ही नहीं इस हैवान पति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर महिला से एक सुसाइड नोट  भी लिखवा लिया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल चेकअप भी कराया, जिसमे महिला के आरोपों की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने आरोपी पति के घर से लाल मिर्च, ब्लेड, चाकू, केंची और जबरन लिखवाया गया सुसाइड नोट भी बरामद कर आरोपी पति के खिलाफ IPC की धारा 498, 323, 347, 377, 386 और 506 में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

उधर आरोपी पति ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा  की मेरा अपनी पत्नी के साथ लम्बे समय से पारिवारिक विवाद जरुर चल रहा है, लेकिन मैंने उसे कभी भी शारीरिक यातना नहीं दी है। आरोपी आनंद सांगते ने  करीब 10 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, उसकी 2 बेटिया भी है | 

दिल्ली गेंग रेप की घटना के बाद महिलाओ में आई जागरूकता के कारण ही अब महिलाए अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने लगी है, देवास में भी इस महिला ने लम्बे समय से पति द्वारा की जा रही प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाई और अपने हैवान पति को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया |

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!