एमपी की लड़कियां यूपी में कर रहीं हैं चोरी

shailendra gupta
भोपाल। यूपी पुलिस इन दिनों लड़कियों के एक चोर गिरोह की छानबीन कर रही है। यूपी पुलिस का मानना है कि यह गिरोह मध्यप्रदेश से आया है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया है। 

मामला यूपी के बरेली शहर का है यहां होटलों में चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक दस साल की लड़की को पकड़ा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अभी यह तय नहीं हो सका है कि इस लड़की ने चोरी की है या नहीं।

शहर में होटलों व पार्टियों में अच्छे कपड़े पहनकर शामिल होकर जेवरों से भरा पर्स चोरी करने वाला लड़कियों का एक गिरोह शहर में पिछले काफी समय से सक्रिय है। पिछले महीने इसी तहर डी ग्रांड होटल में भी एक दस -बारह साल की लड़की ने जेवरों से भरा बैग चोरी कर लिया था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

इसी मामले में बारादरी पुलिस ने एक दस साल की बच्ची को गुरुवार को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अलबत्ता पुलिस अभी पुख्ता तौर पर यह नहीं बता पा रही है कि चोरी में यह लड़की शामिल थी या नहीं लेकिन इतना तय है कि मध्य प्रदेश की रहने वाली इस लड़की के साथ कुछ और लड़कियां भी हैं। इन्हीं में पूर्व में दो लड़कियों को पुलिस चोरी के मामले में पकड़ भी चुकी है।

फिलहाल पुलिस इन लड़कियों से संबंधित और जानकारी जुटा रही है। बालिका को महिला थाने में रखा गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!