![]() |
| विक्रांत भूरिया |
झाबुआ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांतिलाल भूरिया ने अपने बेटे की धमाकेदार लॉचिंग की। बेटे विक्रांत भूरिया को न केवल मंच पर स्थान दिया गया बल्कि उन्होंने सभा को संबोधित भी किया। अपने गढ़ में हजारों कार्यकर्ताओं के सामने विक्रांत भूरिया ने एक सधे हुए नेता की तरह कांग्रेस को एकजुट होने की नसीहत भी दी।
अब यह कहना जरूरी नहीं कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक और दावेदार कांग्रेस के पास उपलब्ध है और निश्चित रूप से जिताऊ प्रत्याशी साबित होगा।
