ये होटलों के किचिन हैं या सार्वजनिक शौचालय, , मिलीं कॉकरोंच और चूहों की लाशें

shailendra gupta
जबलपुर/ नगरनिगम द्वारा की गई एक कार्रवाई में जबलपुर के कई प्रख्यात होटलों की पोल खुल गई। कमरों में साफ चादर जमाने वाले इन मंहगे होटलों के किचन सार्वजनिक शौचालयों से भी गंदे थे। सब्जियां बासी थीं और कॉकरोंच व चूहों की लाशों से पटे पड़े थे। 

नगर निगम कमिश्नर एनबीएस राजपूत के निदेश पर मंगलवार को एक साथ कई होटलों पर कार्रवाई की गई। मु ख्य स्वच्छता निरीक्षक लक्ष्मी राज ने बताया कि निगमायु क्त के निर्देश पर रसल चौक स्थित Shikhar Palace, Arihant Hotel, Jharokha, Hotal Satyam Shivam Sumdaram, Sahib Food Junction, and Hotel President में आकस्मिक जांच की गई। सभी होटलों के किचनों का निरीक्षण भी किया गया, तो वहां की स्थिति चौंकाने वाली नहीं, बल्कि डराने वाली थी, क्योंकि वहां इतनी गंदगी थी कि लगता ही नहीं था ये किसी नामी होटलों के किचन हैं। वहां के किचन में चूहे, कीड़े-मकौड़े, कॉकरोच, मकड़ी, मच्छर और गंदगी का ही साम्राज्य था।

सभी होटलों का चालान बनाया गया। चालान बनाने में भी निगम प्रशासन के पसीने निकल गए। होटल संचालकों के हाईप्रोफाइल कान्टेक्ट्स दिनभर प्रशासन को परेशान करते रहे। 


Arihant Hotel से निकला चार कंटेनर कचरा


मुख्य स्वच्ता निरीक्षक ने बताया कि अरिहंत होटल से चार कंटेनर भरकर कचरा निकला। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन होटलों के हाल या हैं। होटल प्रेसीडेन्ट में जिस पानी में चिकन धुल रहा था, ऐसा लगा जैसे वह पानी नहीं खून ही हो। चिकन को फ्राई करने वाला बर्तन ऐसा था कि लगा उसे कई सालों से धोया तक नहीं गया हो।


ऊंची दुकान के फीके पकवान


अधिकांश होटलों के नाम ऐसे होते हैं जैसे सचमुच के महल ही हों। निगम अधिकारी जब अंदर पहुंचे और जांच की गई तो जो सॉस पाया गया, वह भी कई दिनों पुराना था। हरी चटनी से बदबू आ रही थी। किचन कालिख से पूरे काले नजर आ रहे थे। यानी इन होटलों में सिर्फ खाने की टेबलें ही सजी होती हैं, बाकी अंदर का पूरा चेहरा बड़ा भयावह होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!