भोपाल। सूचना मिल रही है कि विदिशा जिले का एक युवक ऋषिकेश घाट से गंगा में बह गया। वो देहरादून में अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए आया हुआ था एवं 24 जनवरी को गंगा स्नान के लिए गया था।
देहरादून में ही पढ़ रहे टीकमगढ़ के एक स्टूडेंट अभी सिंह ने भोपालसमाचार.कॉम को बताया कि देहरादून इंस्टीट्यूट में थर्डईयर का स्टूडेंट अंकित सिंह उम्र करीब 21 वर्ष विगत 24 जनवरी को ऋषीकेश गया हुआ था। यहां गंगास्नान के दौरान अचानक वो तेज धार में बह गया। पुलिस को अभी तक उसकी बॉडी भी नहीं मिली है।