भोपाल। उज्जैन प्रशासन ने आज एक छापामार कार्रवाई कर 50 लाख रुपए का अवैध रेत उत्खनन पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस मामले में आरोपी दिनेश साडा मूलत: भाजपा का नेता है एवं लोगों का कहना है कि वो इलाके का कुख्यात रेत माफिया है।
उज्जैन से आ रही जानकारी के अनुसार कलेक्टर के आदेश पर महिदपुर में छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान 50 लाख रुपए मूल्य की अवैध रेत का उत्खनन पकड़ा गया। पकड़ी गई अवैध रेत भाजपा नेता दिनेश साडा का बताई जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया गया है कि दिनेश साडा मूलत: भारतीय जनता पार्टी का नेता है एवं आरोप है कि वो लम्बे समय से रेत के अवैध कारोबार में लगा हुआ है एवं स्थानीय स्तर पर उसे रेत माफिया कहा जाता है।