इन्दौर/ प्रख्यात गायक सुखविंदर के नाम पर इन्दौर में एक फर्जी शो के आयोजन का भंडाफोड़ हुआ है। तीन आयोजकों ने मिलकर इस फर्जी आयोजन को प्लान किया और टिकिट बेचे। बाद में जब इसकी जानकारी सुखविंदर को मिली तो उन्होंने अपने पीए को भेजकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
आ रही संक्षिप्त जानकारी के अनुसार इन्दौर में ईवेंट मैनेजर स्वपनिल, मुकेश एवं क्लिफर्ड जोन ने पैसा बनाने के लिए एक फर्जी म्यूजिकल शो प्लान किया। यह शो उन्होंने लोकप्रिय गायब एवं कलाकार सुखविंदर सिंह के नाम पर प्लान किया। उन्होंने इसके टिकिट छपवाए और धड़ाधड़ बेचे। इस मामले में जब लोगों ने सुखविंदर को बताया तो वो चौक गए और उन्होंने अपने पीए को भेजकर इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
यह तो था सुखविंदर के नाम पर फर्जी लाइव शो के आयोजन की खबर। अब देखिए सुखविंदर का एक शानदार शो। कृपया वीडियो प्ले कीजिए।
.
