भोपाल। शहला मसूद के प्रेमी एवं भाजपा विधायक ध्रुवनारायण सिंह के भाई पर जो बलात्कार का आरोप लगाया गया है, उसकी पूरी कहानी सामने आ गई है। दोनों पक्षों ने मीडिया के सामने आकर अपनी पूरी कहानी बयां की और आरोप प्रत्यारोप भी दर्ज कराए। हम यहां दोनों पक्षों को आपके सामने रख रहे हैं।
हालांकि इस मामले में पुलिस ने भी दोनों पार्टियों के बयान दर्ज कर लिए हैं और विवेचना जारी है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जबकि युवक कांग्रेस ने एफआईआर की मांग को लेकर धरना दिया एवं पीड़िता का कहना है कि यदि एफआईआर नहीं हुई तो वो आत्महत्या कर लेगी। अब पढ़िए दोनों पक्षों के बयान
फार्महाउस पर बुलाकर किया गैंगरेप
पीड़िता ने बताया कि सितम्बर माह में उसे जॉब की जरूरत थी। इसी के चलते वो सईद खान से मिली। सईद खान ने उसे दस हजार रुपए महीने की नौकरी भी दे दी। करीब एक सप्ताह बाद पीड़िता ने सईद खान को बताया कि उसकी माली हालत ठीक नहीं है एवं उसे पांच हजार रुपए एडवांस की जरूरत है। सईद खान ने उसे 5000 रुपए बतौर एडवांस दे दिए।
इसके बाद सईद खान ने एक सप्ताह के भीतर उसे 20 हजार रुपए और बतौर एडवांस जबरन दे डाले। पीड़िता ने मना किया तो उससे सहानुभूति जताते हुए पैसे थमा दिए। युवती को लगा कि सईद खान कर्मचारियों का ध्यान रखने वाले नियोक्ता हैं परंतु असलियत 11 सितम्बर को सामने आईं
दिनांक 11 सितम्बर को सईद खान ने पीड़िता को अपने केबिन में बुलाया और बताया कि आपको नौकरी से निकाला जा रहा है एवं 20 हजार रुपए जो आपने एडवांस लिए हैं अभी का अभी वापस करो। पीड़िता ने बताया कि उसे आफिस से बाहर भी नहीं जाने दिया गया एवं तत्काल 20 हजार रुपए मांगे। जब वो नहीं दे पाई और गिड़गिड़ाने लगी तो सईद ने वहीं आफिस में ही उसके साथ रेप किया। फिर उसे सेन्ट्रो कार में बिठाकर एक फार्महाउस पर ले गया।
यहां फार्महाउस पर विधायक ध्रुवनारायण सिंह के भाई अशोक नारायण सिंह ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद यह क्रम कई दिनों तक चलता रहा।
वो ब्लेकमेलर गिरोह की सदस्य है, गिरे हुए चरित्र की लड़की है
भाजपा विधायक ध्रुवनारायण सिंह के भाई अशोक नारायण सिंह ने मीडिया को बताया कि वो बेहद गिरे हुए चरित्र की लड़की है एवं ब्लेकमेलर गिरोह की सदस्य है। उन्होंने बताया कि जिस 11 सितम्बर को वो रेप की बात कर रही है, उसी तारीख में मैं दिल्ली गुडगांव के मेंदांता हॉस्पिटल में भर्ती था एवं मेरा आपरेशन हुआ है।