भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रेलवे स्टेशन पर आज एक 11 साल का मासूम लावारिस हाल में मिला है। बालक ने अपना नाम वीरेन्द्र जाटव बताया है। अभी तक उसके परिजनों से संपर्क नहीं हो सका है।
बैतूल रेलवे स्टेशन पर आज आरपीएफ को एक बालक लावारिस हालत में मिला। बालक अपना नाम वीरेन्द्र जाटव, अपने पिता का नाम सुग्रीव जाटव बता रहा है एवं निवासी देवपुरा, आगरा उत्तरप्रदेश बताया है। पुलिस उनके परिजनों की तलाश कर रही है। समाचार लिखे जाने तक बालक आरपीएफ की सुरक्षा में था एवं स्वस्थ है।