संध्या का पता बताओ, पांच लाख पाओ, पुलिस गई हार, सीबीआई से गुहार

shailendra gupta
भोपाल। पिछले डेढ़ माह से लापता सेंट्रल एक्साईज कमिश्नर जयप्रकाश सिंह की पत्नी संध्या सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। सूत्रों के मुताबिक अपनी पत्नी को तलाशकर लाने के लिए सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर ने पांच लाख रुपए की इनामी राशि घोषित की है। इधर पुलिस ने भी लापता संध्या की तलाश में हार मार ली है और मामला सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। 

गौरतलब है कि 48 वर्षीय श्रीमती संध्या सिंह मशहूर फिल्म अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित एवं विजेता पंडित की सगी बहन हैं।  इस मामले में नवी मुंबई के पुलिस थाने में गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज है। मुंबई पुलिस संध्या सिंह का लगातार पता लगाने की कोशिश में जुटी है। उनकी आश्चर्यजनक तरीके से हुई गुमशुदगी परिजनों एवं पुलिस के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इधर सेंट्रल एक्साईज कमिश्नर जेपी सिंह भी लगातार इस बात का दबाव बनाए हुए हैं कि उनकी पत्नी को कैसे भी ढूंढकर सामने लाया जाए। 

सूत्रों ने बताया कि जेपी सिंह ने पहले अपनी पत्नी के लिए 50 हजार की इनामी राशि घोषित की थी, जिसे बढ़ाकर उन्होंने पांच लाख कर दिया है। इधर संध्या सिंह के मामले में लगातार मिल रही विफलता के चलते पुलिस ने मामला सीबीआई को सौंपने का निर्णय ले लिया है। अभी तक मोबाइल फोन रिकॉर्ड से भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में संध्या सिंह के परिजनों की चुप्पी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ही बहनें सुलक्षणा और विजेता तथा मशहूर संगीतकार आदेश श्रीवास्तव इसे जेपी सिंह और उनकी पत्नी का निजी मामला बताकर घटनाक्रम से पल्ला झाड़ रहे हैं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!