हरदा में दो गुटों में विवाद, धारा 144 लागू

shailendra gupta
मनीष शर्मा,हरदा। जिला प्रशासन की मुस्तैदी के चलते हरदा में शुक्रवार को स्थिति को तत्काल  काबू कर लिया गया। शुक्रवार को करीब 11 बजे एक गुट का जुलूस निकल रहा था, इसी दौरान एक धार्मिक स्थल के पास किसी के द्वारा थूक दिए जाने पर दूसरे गुट के लोगों ने आपत्ति की और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

तभी एडिशनल एसपी आलोकसिंह, एसडीओपी सायरस हेराल्ड, प्रभारी टीआई वीके सिंह, एसडीएम पीएल वकावले, तहसीलदार भास्कर गाचले आदि ने मुस्तैद आकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। 

इस बीच अन्नापुरा में बैनर फाड़ने की घटना को लेकर दोनों गुट आमने सामने आ गए और दोनों के बीच 10-15 मिनट पथराव हुआ। विवाद के दौरान प्रशासन ने तुरंत सक्रिय होकर मुख्य बाजार सहित दूसरे सभी बाजार बंद करवाए और स्थिति को काबू करने के प्रयास किए। प्रशासन ने तुरंत धारा 144 लागू कर दी और स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल शहर में तैनात कर दिया। जुलूस में शामिल प्रमुख लोगों को घटना की जानकारी लगने पर कुछ प्रमुख लोगों ने धार्मिक स्थल पर आकर माफी मांगी और उस कृत्य को निदंनीय बताते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने यह कृत्य किया है,उन्हें बताया जाएगा तो वे तुरंत उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जिला प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में बताई है और रात्रि गश्त तेज करने की बात कही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!