ध्रुवनारायण के भाई ने किया रेप, बड़े मियां तो ​बडे मियां, छोटे मियां ...

shailendra gupta
भोपाल। यहां यह लाइन पूरी तरह से फिट बैठ रही है। मामला शहदा मसूद से प्रेम की पींगें बढ़ाने वाले ध्रुवनारायण के छोटे भाई अशोक नारायण का है। आरोप है कि अशोक ने एक युवती को अपने दोस्त के घर बुलाकर रेप किया। 

शहला मसूद हत्याकांड में भले ही भाजपा विधायक ध्रुवनारायण सिंह पर हत्या का आरोप न लगा हो परंतु इस मामले में यह तो साबित कर ही दिया कि भाजपा विधायक ध्रुवनारायण सिंह के अपनी पत्नि के अलावा भी एक महिला से अवैध रिश्ते थे और विधायक खुद इन अवैध रिश्तों को हवा भी दिया करते थे। 

अब जब बड़ा भाई रासलीलाएं रचाता हो तो छोटा भाई पीछे केसे रहे। अशोक नारायण सिंह ने भी अपने भाई का नाम रोशन करने के लिए महिलाओं से अवैध रिश्ते के बजाए एक कदम आगे का काम कर ​डाला। रेप अटैम्प्ट कर दिया। 

एसपी साउथ अंशुमान सिंह ने बताया कि बीते साल सितंबर में एक युवती ने भाजपा विधायक के भाई अशोक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के मुताबिक उन्होंने अपने दोस्त के घर बुलाकर युवती के साथ ज्यादती की है। युवती का कहना है कि इस मामले की शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंची तो उसे काफी देर तक खड़ा रखा गया, इसके बाद आवेदन लेकर चलता कर दिया।

अपने खिलाफ हुई शिकायत का पता चलने पर अशोक ने युवती पर अड़ीबाजी करने का आरोप लगाते हुए एमपी नगर थाने में लिखित आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया है कि युवती ने घटना का जो समय बताया है, उससे काफी पहले से उन्हें स्पाइनल प्रॉब्लम थी जिसका इलाज चल रहा था। इसके चलते उन्हें चलने-फिरने तक में तकलीफ हो रही थी।

काफी दिन तक भोपाल में इलाज करवाने के बाद वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए, जहां उनका बड़ा ऑपरेशन किया गया। एसपी के मुताबिक उन्होंने अपने साथ अड़ीबाजी किए जाने से संबंधित कुछ सबूत भी पुलिस को सौंपे हैं। एसपी का कहना है कि पुलिस इन सबूतों और युवती द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!