शताब्दी के चावल में निकला कीड़ा, हंगामा

shailendra gupta
भोपाल। शताब्दी एक्सप्रेस के खाने में शिकायतों की प्रक्रिया लागातार जारी है। कभी खाना बदबू मारता है तो कभी नाश्ते में सड़े हुए समौसे दिए जाते हैं। ताजा मामला शुक्रवार को दिल्ली से भोपाल आ रही शताब्दी का है। इसमें चावल में कीड़ा निकला। यात्री ने जब बहुत देर तक हंगामा किया तब बमुश्किल उसकी शिकायत दर्ज की गई। 

शताब्दी एक्सप्रेस के सी-10 कोच में शुक्रवार दोपहर हंगामा हो गया। कोच में सवार एक इंजीनियरिंग छात्र के खाने में कीड़ा निकलने पर यात्रियों ने शिकायत करने के लिए हंगामा किया। इसके बाद भी शिकायत करने के लिए यात्रियों को तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। ट्रेन के भोपाल स्टेशन पर पहुंचने से पहले केटरिंग प्रबंधक ने इंजीनियरिंग छात्र के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज की। 

शताब्दी एक्सप्रेस में शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे झांसी स्टेशन के आगे पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। ट्रेन के सी-10 कोच में 29 नंबर की सीट पर यात्रा कर रहे इंजीनियरिंग छात्र राम पाठक को झांसी के पास खाना दिया गया। इसमें दिए गए चावल में एक कीड़ा निकल आया। राम भोपाल में एमटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। वह कॉलेज अटैंड करने के लिए ग्वालियर से भोपाल जा रहे थे। 

छात्र के खाने की प्लेट में चावल के पैकेट में आए कीड़े को पास की सीट पर यात्रा कर रहे लोगों ने भी देखा और फिर कोच अटेंडेंट से शिकायत दर्ज कराते हुए प्रबंधक को ढूंढा। प्रबंधक अकबर लगातार बुलाने के बाद भी यात्री की शिकायत लेने नहीं पहुंचे। छात्र व अन्य यात्रियों द्वारा बार-बार शिकायत करने पर प्रबंधक ट्रेन के भोपाल के नजदीक पहुंचने पर यात्री के पास पहुंचे और फिर शिकायत दर्ज की। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!