भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सवाल किया है कि रेप के मामलों में संवेदनशीलता का प्रदर्शन तो खूब हो रहा है, लेकिन 27000 मामलों के आरोपी बलात्कारियों को को सजा कब दिलाओगे।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बलात्कार के दर्ज प्रकरणों में अपराधियों के खिलाफ वे तत्काल कार्यवाही कर अपनी घोषणानुसार 45 से 60 दिन के अंदर बलात्कारियों को सजा दिलाएं।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले नौ सालों में सरकार ने पहल तो काफी की है उसका खूब प्रचार किया लेकिन वास्तव में सभी का परिणाम शून्य रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 52 नए सत्र न्यायालयों और 86 निचली अदालतें खोलने की जो घोषणा की है उसमें तो वर्षो लगेंगे।
लेकिन आज जो मामले दर्ज है सबसे पहले उन पर कार्यवाही जरूरी है श्री सिंह ने कहां है कि मध्यप्रदेष पिछले पांच सालों से बलात्कार और महिलाओं के उत्पीडन और अनुसूचित जाति जनजाति परिवारों पर प्रताडना के मामले में देष में सबसे आगे है। श्री सिंह ने कहा कि तब मुख्यमंत्री नही जागे। दिल्ली में घटित ज्यादती के बाद उठे उबाल के बाद मुख्यमंत्री आज अचानक संवेदनषील हो गये हैं जबकि पिछले पांच सालों में बलात्कार के 27104 प्रकरणों में दोषी बलात्कारी अभी भी घूम रहे हैं। छेड़छाड़ के 51994 मामले दर्ज है।
आपने निश्चित समयावधि में सुनवाई और जांच पूरी करने का ऐलान किया है। इन दर्ज प्रकरणों की पूरी जानकारी पुलिस प्रषासन और सरकार के पास है फिर भी कोई कार्रवाई आज तक क्यों नहीं की गई। श्री सिंह ने सवाल किया कि बलात्कार के दोषी जो सरे आम घूम रहे हैं उनके खिलाफ कब कार्रवाई होगी। श्री सिंह ने कहा सबसे पहले लंबित मामलों में तत्काल बलात्कारियों को सजा दिलाएं ताकि उससे सबक लेकर नए प्रकरण दर्ज ही न हो।
नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि एन.सी.आर.बी को हालिया रिपोर्ट में मध्यप्रदेश ने बलात्कार के मामले में आज भी अपने को पूरे देश में अव्वल बना रखा है। दिन दहाडे गुण्डे माताओं बहनों के गलों से चैन खंीचकर भाग रहे हैं। राजधानी सहित सभी महानगरों के हालात यहीं है। कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह समाप्त हो गई है। गुण्डों का दबदबा बना हुआ है। एक ही दिन में यह स्थिति नहीं बनी है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री की लापरवाही और अनदेखी से प्रदेष में आज महिलाओं में भय है। सरकार की लापरवाही के चलते प्रदेष में एक भी बलात्कारी को सजा नहीं हुई है। पीडित पक्ष अब निराष हो चले है। लोगों को अब आपकी बातें और घोषणाएं नहीं ठोस परिणाम चाहिये।
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से पत्र में जवाब मांगा है कि वर्तमान में दर्ज बलात्कार और छेड़छाड़ के प्रकरणों की आपकी घोषणानुसार कब तक दोषियों को सजा मिलेगी। इन प्रकरणों में सुनवाई कब से प्रारंभ होगी, और इन मामलों में जानबूझकर देरी करने वाले अधिकारियों की क्या जिम्मेदारी तय की जाएगी।