अध्यापक मोर्चा: ग्वालियर से भी उठ गई बहिष्कार की आवाज

shailendra gupta
भोपाल। मुरलीधर पाटीदार एंड कंपनी से नाराज अध्यापक अब लॉबिंग करते जा रहे है। जबलपुर में 'आम अध्यापक' के बाद अब ग्वालियर संभाग से भी संयुक्त मोर्चा का बहिष्कार शुरू हो गया है। यहां अध्यापकों ने एक मीटिंग कर तय किया कि वो संयुक्त मोर्चा को भंग करके संघर्ष मोर्चा बनाएंगे। 

राजधानी में हुए अध्यापक महाकुंभ से मुरलीधर पाटीदार एंड कंपनी के लिए अमृत के बजाए विष बाहर निकल रहा है। प्रदेश के कई गुरूजी, संविदा शिक्षक एवं अध्यापक संयुक्त मोर्चा के इस स्टेंड से कतई संतुष्ट नहीं हैं कि प्रदेश सरकार के सामने घुटने टेक दिए जाएं। वो पाटीदार एंड कंपनी की इस रणनीति से भी संतुष्ट नहीं हैं कि आंदोलन को चरणों में चलाया जाए और किसी भी तरह से समय बर्बाद कर दिया जाए। 

इसी के चलते ग्वालियर संभाग के सबसे बड़े जिले शिवपुरी में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें तय किया गया कि अब वो संयुक्त मोर्चा का बहिष्कार करेंगे और संघर्ष मोर्चा बनाएंगे। 

आप भी पढ़िए दैनिक जागरण में प्रकाशित यह खबर। हम यहां बता दें कि यही खबर ग्वालियर से प्रकाशित नईदुनिया एवं अन्य कई अखबारों में भी प्रकाशित हुई है।




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!