युवा पंचायत: सीएम के सामने तक नहीं पहुंच पाए कांग्रेसी

shailendra gupta
भोपाल। युवा पंचायत को प्रदेश के युवाओं के साथ छलावा बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पीसी शर्मा के नेतृत्व में व्यापमं चौराहे से निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बोर्ड आफिस चौराहे पर ही रोक दिया। कांग्रेसजनों ने भी गांधीगिरी दिखाते हुए चौराहे पर ही धरना शुरू कर दिया।

शर्मा के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता युवा पंचायत स्थल जंबूरी मैदान पहुंचने वाले थे, लेकिन पुलिस ने बोर्ड आफिस चौराहे के पहले ही भारी बल तैनात कर रखा था। साथ ही बेरिकेट्स लगाकर पूरी सड़क जाम कर दी थी। वहीं किसी भी तरह से प्रदर्शनाकारियों को रोकने के लिए भारी सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। इसे देखते हुए कांग्रेसजन वहीं सड़क पर बैठ गए। साथ ही धरना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरने को कांग्रेस कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, पूर्व महापौर विभा पटेल, मनोज शुक्ला, मोनू सक्सेना ने भी संबोधित किया। 

शर्मा ने कहाकि युवा पंचायत का आयोजन कर राज्य सरकार केवल युवाओं की भावना से खेल रही है। यह युवाओं को गुमराह करने का प्रयास है। श्रीमती पटेल ने कहाकि राज्य सरकार पहले भी कई पंचायतों की नौटंकी कर चुकी है। इस पंचायत की घोषणाएं भी कागजों में ही घूमती रहेंगी। प्रदर्शन में प्रवक्ता आनंद तारण, योगेंद्र चौहान गुड्डू, ईश्वर सिंह चौहान, बद्री यादव, वासुदेव गोस्वामी, कुंदन पंजाबी, आनंद यादव, दुर्गेश शर्मा आदि शामिल थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!