महंगा पड़ा कर्मचारियों का समर्थन: हटा दिए गए निगम कमिश्नर

भोपाल। नगरनिगम भोपाल के कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव को अपने साथी कर्मचारियों का साथ देना मंहगा पड़ा। शासन ने उन्हें आज कमिश्नर के पद से हटा दिया है। उनकी नई नियुक्ति उपसचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर की गई है। 

सनद रहे कि नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर की पसंद के चलते एडीएम भोपाल से कमिश्नर नगर निगम बने रजनीश श्रीवास्तव बहुत लम्बे समय तक महापौर कृष्णा गौर का साथ नहीं दे पाए। निगम के कर्मचारियों का साथ देना उन्हें भारी पड़ा। 

महापौर परिषद ने 28 दिसम्बर को कमिश्नर के खिलाफ खुली लड़ाई शुरू की और आज 8 जनवरी को उन्हें हटाए जाने के आदेश जारी हो गए। 

क्या थी लड़ाई, क्या है ट्रांसफर की मूल जड़ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!