भोपाल। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सीमा में घुसकर किए गए हमले में शहीद हुए सैनिकों में एक मध्यप्रदेश के सीधी जिले का सपूत था। शहीद लांसनायक सुधाकर सिंह सीधी जिले के ग्राम गढ़िया का रहने वाला था।
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सुधाकर सिंह की शाहदत पर पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि विंध्य सहित पूरे प्रदेश को अपने इस वीर जवान पर फख्र है।
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने पाकिस्तान द्वारा की गई इस वाहिश्याना कार्यवाही की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि निश्चित ही इससे सीधी जिले की जनता में रोष व्याप्त है और वह पाक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही चाहता है। उन्होंने कहा कि शहीद सुधाकर सिंह ने जिस वीरता के साथ भारतीय सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया है वह हमेशा लोगो को उनकी बहादुरी की याद दिलाएगा। उन्होंने कहा कि सीधी जिले सहित, पूरे प्रदेश और देश उनकी इस कर्तव्य निष्ठा को कभी भुला नहीं पाएगा।
श्री सिंह ने इस गहन दुःख पर ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की।