भाजपा का फायदा दे गई मंत्री की बेबफाई

shailendra gupta
भोपाल। सिवनीमालवा मंडी चुनाव में प्रभारी सरताज सिंह की बेबफाई भाजपा को फायदा दे गई। यहां कांग्रेस का पूरी तरह से सूपड़ा साफ हो गया और बीजेपी को अध्यक्ष पद आसानी से हासिल हो गया। 

विधायक होने के वनमंत्री सरताज सिंह का प्रभार वाला इलाका सिवनी मालवा था परंतु उन्होंने वहां कोई ध्यान नहीं दिया। वो इटारसी चुनावों में ही मशगूल रहे। यहां मंडी चुनाव को सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह मंडलोई ने लीड किया। उनकी रणनीति इतनी मजबूत रही कि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। 

सिवनी मालवा में कांग्रेस का प्रत्याशी ही मैदान में नहीं था। मुकाबला भाजपा का भाजपा से था। कुल 12 में से 12 वोट भाजपा को मिले। 8 अरुणा पटेल और 4 रामेश्वर पटेल को मिले। अरुणा पटेल निर्वाचित घोषित हो गईं। दोनो भाजपा नेता थे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!