सतना सीमेंट: मजदूर 60 फिट से गिरा, तनाव

shailendra gupta
सतना/ सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरों के साथ हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। कल एक मजदूर के हाथ कट जाने के बाद आज दूसरा मजदूर 60 फिट से नीचे गिर गया। उसे मरणासन्न हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है एवं पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि राजेश रजक उम्र 22 साल अपने सात आठ सा​थियों के साथ करीब 60 फिट की उंचाई पर काम कर रहा था कि तभी अचानक बैल्डिंग टूट गई और राकेश नीचे आ गिरा। उसके उपर काफी सारा मलवा भी आ गिरा। 

लोगों ने भागकर मलवे को हटाया, तो राकेश की सांसे तो चलती मिलीं परंतु वो पूरी तरह से लहुलुहान हो चुका था। राकेश को बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने संभावित हंगामे को देखते हुए अस्पताल एवं फैक्ट्री में बल तैनात कर दिया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!