कांग्रेस नेता की पत्नि की संदिग्ध मौत

shailendra gupta
बालाघाट बरखा आर.नाग/ यहां के एक चिरपरिचित शराब ठेकेदार एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ के नजदीकी शेषराम रांगडाले की पत्नि की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृत्यु का कारण जहर का होना बताया जा रहा है परंतु यह जहर मृतका के शरीर में कैसे पहुंचा इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। 

मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण आज गणतंत्र दिवस के आयोजन से लेकर दिनभर बालाघाट में केवल यही मामला सर्वाधिक चर्चा का विषय रहा। मृतका रीमत विध्या रांगडाले 29 वर्ष भी कुछ समय पहले तक सक्रिय राजनीति में हुआ करतीं थीं परंतु पिछले कुछ समय से उन्होंने सामाजिक जीवन त्याग दिया था। 

प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का अनुमान है कि विध्या ने जहर का सेवन किया है, परंतु पुलिस ने वहां से कोई सुसाइड नोट मिलने से इंकार किया है। बताया जा रहा है कि संध्या ने विगत 11 जनवरी को भी आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा और निजी डॉक्टरों की मदद से स्थिति संभाल ली गई, परंतु आज रिकवर नहीं किया जा सका। 

इस मामले में मृत्यु के कारणों का खुलासा न हो पाने के कारण मामला सर्वाधिक चर्चा का विषय बन गया है और लोग कई तरह के अनुमान लगा रहे हैं। देखते हैं पुलिस इस मामले में क्या जांच करती है और क​ब तक मृत्यु के कारण व मामले का खुलासा कर पाती है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!