मध्यप्रदेश में हररोज 9 से ज्यादा महिलाएं बलात्कार का शिकार

0
भोपाल| मध्य प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आलम यह है कि हर रोज नौ से ज्यादा महिलाएं वहशी दरिंदों के हवस का शिकार बन रही हैं। इंदौर व भोपाल में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक राम निवास रावत द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि राज्य में जनवरी से 31 अक्टूबर के बीच 10 माह में 2868 महिलाओं को हवस का शिकार बनना पड़ा है। इनमें से 2613 महिलाएं बलात्कार व 255 महिलाएं सामूहिक बलात्कार का शिकार बनीं।

बलात्कार का शिकार बनी 20 महिलाओं की हत्या कर दी गई, जबकि 26 ने आत्मग्लानि के चलते मौत को गले लगा लिया। इन वारदातों में शामिल 3394 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

सरकार के आंकड़े बताते हैं कि बलात्कार की सबसे ज्यादा 150 वारदातें इंदौर में हुई हैं। इनमें से 141 बलात्कार और नौ सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हुईं। महिलाओं की अस्मत तार-तार किए जाने के मामले में जबलपुर दूसरे स्थान पर है, जहां 115 महिलाओं की इज्जत से खेला गया।

इसी तरह राजधानी भोपाल में 114 महिलाओं के साथ अस्मत लूटने की वारदातें हुईं। इनमें 111 बलात्कार व तीन सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!