फर्जी तबादला आदेश मामले में FIR

shailendra gupta
भोपाल। पुलिस आरक्षकों के फर्जी तबादला आदेश मामले को पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मामला भी दर्ज करा दिया है।

बताया गया है कि पुलिस मुख्यालय के नाम से यह फर्जी आदेश गत 24 नवंबर को जारी हुआ है। इस फर्जी आदेश में 21 आरक्षकों के तबादलों की बात कही गई है। ये फर्जी तबादला आदेश 21 आरक्षकों से संबंधित है। ये आरक्षक सागर, हरदा, छतरपुर, इंदौर, विदिशा, खंडवा, बैतूल से संबंधित हैं। इन आरक्षकों ने जब नई पदस्थापना वाले स्थानों पर ज्वाईनिंग दी, तब मामले का भंडाफोड़ हुआ। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!