रीवा में दो अधिकारी सस्पेंड

shailendra gupta
भोपाल। कमिश्नर रीवा प्रदीप खरे द्वारा मण्डी समिति के आम निर्वाचन के सफल संचालन हेतु नियुक्त जोनल अधिकारी के.सी. हेमन्त कार्यपालन यंत्री सिविल-7 टी.एच.पी.सिरमौर एवं जे.के.दुबे सहायक रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी रीवा, सूचना के पश्चात भी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने तथा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में असहयोग कर गतिरोध उत्पन्न करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

कार्यपालन यंत्री श्री के.सी.हेमन्त को जोन क्रमांक-07 रतनगवां के लिये जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया था। इसी तरह श्री जे.के.दुबे को जोन क्रमांक-08 गढ़ी के लिये जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया था। जिला कार्यालय सभागार में गत 11 दिसम्बर को अपरान्ह दो बजे जोनल अधिकारियों के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने के कारण कलेक्टर श्री एस.एन.रूपला के प्रतिवेदन पर कमिश्नर द्वारा तत्काल प्रभाव से उक्त दोनों नियुक्त जोनल अधिकारियों को निलम्बित कर दिया गया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!