कार्मल कान्वेंट और डोसियन अकेडमी की CBSE मान्यता खतरे में

shailendra gupta
भोपाल। बार-बार याद दिलाने के बावजूद स्कूल में संचालित वैन/टाटा मैजिक की जानकारी कमिश्नर कार्यालय को नहीं भेजा जाना दो स्कूलों को महंगा पड़ सकता है। डिप्टी डायरेक्टर एज्यूकेशन ने कार्मल कान्वेंट एवं डोसियन अकेडमी स्कूलों की CBSE मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया है।

इस सिलसिले में संयुक्त संचालक शिक्षा ने कोलार रोड स्थित इन दो स्कूलों माउन्ट कार्मेल कान्वेंट और थिओ डोसियन अकेडमी के अनापत्ति प्रमाण पत्र निरस्त करने के लिए शासन को लिखे जाने की अनुशंसा कमिश्नर से की है।

अनापत्ति निरस्त होने के नतीजतन इन दोनों स्कूलों की मान्यता सी.बी.एस.ई. द्वारा निरस्त की जा सकती है। संयुक्त संचालक द्वारा कमिश्नर कार्यालय को साफतौर से अवगत कराया गया है कि इन दोनों स्कूलों को कईं बार मौका दिए जाने के बावजूद न तो इनके द्वारा जानकारी भेजी गई और न ही पत्रों का उत्तर दिया गया। उन्होंने इस स्थिति को निर्देशों का साफ उल्लंघन बताते हुए दोनों स्कूलों के अनापत्ति प्रमाण पत्र निरस्त करने के लिए शासन को लिखा जाने को उचित निरूपित किया है।

गौरतलब है कि भोपाल जिले में संचालित सी.बी.एस.ई./ आई.सी.एस.ई निजी स्कूलों में छात्रों को स्कूल लाने ले जाने के प्रयोग में आ रही वैन / टाटा मैजिक की जानकारी कमिश्नर द्वारा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण के जरिये बुलाई गई थी जिसमें स्कूलों को आर.टी.ओ. द्वारा निर्धारित प्रपत्र भी भेजा गया था। संयुक्त संचालक ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान एक हजार एक सौ सैंतीस स्कूल वैन की जानकारी प्राप्त हो चुकी है जिनमें से नौ सौ सैंतीस की सूची आर.टी.ओ.को मुहैया करा दी गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!