शिवराज सिंह पर 'आप' का हमला

shailendra gupta
भोपाल। मध्यप्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों में तड़का लगाने की पूरी तैयारी टीम केजरीवाल ने कर ली है। उनकी रणनीति है कि वो मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह पर सीधा हमला बोलेंगे। भाजपा एवं कांग्रेस के बचाए सीधे शिवराज सिंह को ही टारगेट किया जाएगा।

बीते रोज खंडवा आए आम आदमी पार्टी प्रवक्ता एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी संजय सिंह आदाज ने सीधा शिवराज सिंह को निशाने पर लिया और जनता के सामने वो चेहरा लाने की कोशिश की जो अभी तक कांग्रेस भी नहीं ला पाई है।

श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों पर शिवराज सिंह का कब्जा है एवं इनका अगला चुनाव चिन्ह होना चाहिए 'हाथ में कमल'। श्री आजाद ने कहा कि शिवराज सिंह सरकार लोगों को योजनाओं के नाम पर भ्रमित कर रही है, जबकि इस सरकार के चपरासियों तक के घरों से करोड़ों रुपए बरामद हो रहे हैं।

श्री सिंह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यहां विपक्ष मौजूद ही नहीं है। सिर्फ दो ही पार्टियां हैं भाजपा और शिवराज कांग्रेस। शिवराज विरोधियों को सरकार ने हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है और जो भी आवाज उठाता है, उसकी आवाज कुचल दी जाती है।

श्री संजय सिंह आजाद का पूरा बयान देखने के लिए इस वीडियो को क्लिक कीजिए


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!