गुजरात चुनाव नतीजे: सबने माना आनलाइन मीडिया का लोहा

shailendra gupta
न्यूज रूम। गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद अब पूरे देश ने आनलाइन मीडिया का लोहा मान लिया है। तमाम न्यूज चैनलों में चल रही प्रचार समीक्षाओं में मोदी के आनलाइन प्रचार अभियान की तारीफ की जा रही है।

मीडिया समीक्षाओं में माना जा रहा है कि गुजरात की जीत में वर्चुअल मोदी का बड़ा हाथ है। कांग्रेस ने अपने केम्पेन में किसान और गरीबों को फोकस किया, जबकि मोदी ने ​निर्धन तबके के साथ साथ आनलाइन केम्पेन के माध्यम से उन लोगों तक भी पहुंच बनाई जो नार्मली आमसभाओं को सुनने नहीं आते।

वर्चुअल मोदी ने गुजरात के उन तमाम युवा मतदाताओं को प्रभावित किया जो पहली या दूसरी वार वोटिंग करने आ रहे थे, जबकि कांग्रेस इस मैदान में मौजूद ही नहीं थी। इन नतीजों ने तय कर दिया है कि अब समय आनलाइन मीडिया का है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!