मण्डी चुनाव: प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदाता की लगाई धुनाई

shailendra gupta
रायसेन। मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम करपाट में बुधवार की रात्रि मंडी चुनाव के लिए अपने पक्ष में मतदान के लिए घर घर दस्तक दे रहे प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदाता सहित उसके परिजनों की जमकर धुनाई लगा दी।

जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम करपट में अंगूर पर वोट देने का प्रचार कर रहे प्रत्याशी के समर्थक मतदान अपने पक्ष में करने के लिए जसवंत बंजारा के घर पहुंचे और सुबह वोट डालने को कहा जिस पर जसवंत ने कहा कि मैं अपनी मर्जी के अनुसार ही वोट दूंगा।

इतना कहना जसवंत को महंगा पड़ गया और प्रत्याशी के समर्थक मुकेश प्रकाश आदि ने जसवंत की धुनाई लगा दी जिसके बाद बीच बचाव में आए उसके अन्य परिजन जगदीश एवं एक महिला के साथ भी जमकर मारपीट की गई।

घायलों का कहना है कि समर्थकों द्वारा कत्तना से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और मामले को जांच में लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!