फिर टंटे में फंसे आशाराम, जबलपुर से कर्मचारी लापता

shailendra gupta
भोपाल। अशाराम बाबू और रहस्यमयी घटनाओं का रिश्ता मजबूत होता जा रहा है। नया मामला जबलपुर से आ रहा है। यहां पदस्थ एक कर्मचारी ड्यूटी के दौरान पिछले 5 महीने से गायब है और प्रबंधन के पास कोई पुख्ता जबाव नहीं है।

यह मामला आज जनसुनवाई के दौरान उजागर हुआ। आशाराम बापू के जबलपुर स्थित आश्रम में कार्यरत 22 वषीय रिषी पटेल को आश्रम प्रबंधन की ओर से 5 माह पूर्व अहमदाबाद भेजा गया था। उसके बाद से ही रिषी गायब चल रहा है। उसका परिजनों से कोई संपर्क नहीं है।

परिजनों का कहना है कि हमने इस बावत् जब जब आश्रम से संपर्क किया, हमें गोलमोल जबाव देकर मामले को टालने की कोशिश की जाती रही। अंतत: आज जब सब्र का बांध टूट गया तब हम फरियाद लेकर आए हैं। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। देखते हैं जांच के बाद क्या सामने आता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!