भोपाल। सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन दतिया में यही हुआ है। यहां पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक भाजपा नेता को कांग्रेसियों ने हमला बोलकर फरार करा दिया। बाद में आरोपी अपने समर्थकों के साथ न्यायालय में पेश हो गया।
मामला मंडी चुनाव का है। इस दौरान पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान के आरोप में पुलिस ने नरेन्द्र सिंह तोमर के समर्थक भाजपा नेता राजू दांगी को गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान राजू दांगी के मित्र एवं कांग्रेसी नेता पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, सत्येन्द्र खरे सहित कई भाजपा एवं कांग्रेस के लोग आए और राजू दांगी को पुलिस की पकड़ से मुक्त कराकर ले गए।
पुलिस पर हुए इस हमले के बाद पुलिस ने लगभग 40 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है जिसमें भाजपा एवं कांग्रेस दोनों पार्टियों के नेता शामिल हैं। पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद आरोपी राजू दांगी अपने समर्थकों के साथ न्यायालय पहुंचे और कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया।