भोपाल। सीएम हाउस के बाहर धरना दे रहे मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके समर्थकों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ डाला।
खबर मिली है कि जबलपुर में भाजपा नेता के बेटे द्वारा किए गए गैंगरेप एवं मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहीं बलात्कार की घटनाओं के विरोध में आज नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सीएम हाउस के बाहर धरना दे रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया एवं समर्थकों पर लाठीचार्ज किया।
