भोपाल। सर्दियों का मौसम जाते ही मध्यप्रदेश की राजनीति में भी गर्मी आ जाएगी। इधर कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार को घेरने की नई रणनीति बना रही है तो उधर 'आप' भी होमवर्क करने में जुटी हुई है। मार्च के बाद केजरीवाल भी मध्यप्रदेश में दिखाई देंगे।
जनलोकपाल बिल के बहाने राजनीतिक मैदान में उतरे अरविंद केजरीवाल की पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा पूरे मध्यप्रदेश में भष्ट्राचार के खिलाफ मुहिम चलेगा। मार्च से आंदोलन की शुरुआत होगी।
इसके पहले जिला और बूथ स्तर पर संगठन का तानाबाना बुन लिया जाएगा। हर बूथ पर 10-10 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नौजवान, बुजुर्ग, महिला सभी को सदस्य बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश में इस समय ड्रिप के नाम पर 314 करोड़ का घोटाला हुआ है।
इंदौर में भी ड्रग ट्रायल के नाम पर लोगों की जान से खिलवाड़ हुआ है। आप की पार्टी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।