दिलीपसिंह जूदेव के पुत्र का निधन, अंतिम संस्कार कल

shailendra gupta
रायपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीपसिंह जूदेव के पुत्र शत्रुंजयप्रताप सिंह की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार कल गृहनगर जशपुर में किया जाएगा। 

शत्रुंजयप्रताप सिंह 36 वर्ष के थे। वे जशपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। शत्रुंजयप्रतापसिंह को आज तबीयत बिगड़ने के उपरांत अस्पताल में दाखिल किया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। छत्तीसगढ़ भाजपा में उनकी मृत्यु से शोक व्याप्त है। पार्टी के अनेक नेताओं ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!