भोपाल। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पीथमपुर नगर-पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी की विजय मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती है शुरू हो गई है।
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजे विपक्ष के कांग्रेस के खिलाफ कुप्रचार का मुहंतोड़ जवाब है। उन्होंने कहा कि गुजरात में नरेन्द्र मोदी को जिस तरह से भाजपा के अगले प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताकर गुजरात की जनता को गुमराह किया गया नतीजे उसी का परिणाम है कि उन्होंने कहा कि इसके अलाव नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ जो असंतुष्ट वोट था केशुभाई पटेल की पार्टी ने उनका बटवारा कर मोदी को फायदा पहुंचाया।
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने पीथमपुर में कांग्रेस उम्मीदवार श्री जगन्नाथ वर्मा द्वारा नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश मंे भाजपा सरकार की उल्टी गिनती की शुरूआत है।