गुजरात में जीत: मध्यप्रदेश में जश्न

shailendra gupta
भोपाल। गुजरात में हुई नरेन्द्र मोदी की जीत पर मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस जश्न के दौरान उन्होंने यह भी दोहराया कि हम भी तीसरी बार मध्यप्रदेश में सरकारी बनाएंगे। 


गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की पांचवीं बार शानदार विजय के साथ कांग्रेस को पराजित करने पर भोपाल में पं. दीनदयाल उपाध्याय परिसर में भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान और प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने इस अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और जनसैलाब को संबोधित करते गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक बधाई दी। 

मोदी ने विकास को जनान्दोलन बनाया: शिवराज सिंह


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि गुजरात में नरेन्द्र मोदी ने विकास को जन आन्दोलन बनाकर गुजरात को देश में विकास का माडल प्रस्तुत किया। कृषि, उद्योग, सभी क्षेत्रों में गुजरात विकास का पर्याय बनकर उभरा है। जिसकी देश-विदेश में सराहना हुई है। उन्होंने तीसरी बार सरकार बनाकर तथा कथित धर्म निरपेक्षवादियों की शगूफावाजी की हवा निकाल दी है और बता दिया है कि गुजरात में सभी वर्ग और समुदाय विकास में बराबरी के भागीदार हैं।

शिवराज सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार केन्द्र की सत्ता में आकर भाजपानीत एनडीए सरकार ने विकास की नई कल्पना को साकार किया। विकास की दर दहाई में पहुंचाई और महंगाई पर अंकुश रखा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों ने देश में विकास की दर को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। मध्यप्रदेश में विकास की दर 12 प्रतिशत और कृषि के क्षेत्र में विकास दर 18 प्रतिशत अंकित हो चुकी है। भाजपा ने भेदभाव के बिना सभी को समान अवसर समान न्याय सुनिश्चित कर साम्प्रदायिकता को राजनैतिक मुद्दा बनाने वालो को उनकी सही जगह दिखायी है।

उक्त अवसर पर प्रदेश कार्यालय परिसर में प्रदेश के मंत्री विजेन्द्र सिंह सिसौदिया, रामकिशन चैहान, डा. हितेष वाजपेयी, विश्वास सारंग, रमेश शर्मा, बीडीए अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह, रामेश्वर शर्मा, आलोक संजर, राहुल कोठारी, चेतन सिंह, वरिष्ठ मंत्री विजय शाह, जगदीश देवड़ा, जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला संगठन मंत्री अमरदीप मौर्य, विधायक ध्रुवनारायण सिंह, जितेन्द्र डागा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने खुशियों में भाग लिया। गाजे-बाजे के साथ आतिशबाजी की गयी और कार्यकर्ताओं ने गुजरात की विजय पर परस्पर बधाई दी। इस मौके पर मध्यप्रदेश में मिशन-2013 की तैयारियों में लगातार लगन के साथ लगे रहने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया।


गुजरात में भाजपा की विजय विकास की सार्वजनिक स्वीकृति: नरेन्द्रसिंह तोमर


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने पार्टी की गुजरात में विजय और वरिष्ठ नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को विधानसभा चुनाव में तीसरी बार सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होने पर हार्दिक बधाई दी है और उनके सतत उज्जवल भविष्य और यशस्वी जीवन की कामना की है।

नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल में विकास के नये कीर्तिमान गढे है। देश में गुजरात ने विकास के प्रतिमान सृजित किए। विदेशी निवेश में गुजरात देश का अव्वल राज्य बना और औद्योगिक क्रांति आई जिससे प्रति व्यक्ति आय बढी तथा गुजरात में विपुलता क्रांति आयी है। विधानसभा चुनाव में जनता ने अभूतपूर्व समर्थन देकर भाजपा सरकार की विकास की रणनीति पर अपनी मोहर लगायी है। नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि गुजरात में भाजपा के सुशासन के इस विजय के साथ मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में 2013 में विकास के मुद्दे पर परिणामों को दोहराया जायेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। उन्होंने इस उत्साहजनक विजय के लिए गुजरात की जनता का आभार व्यक्त किया है।

मध्यप्रदेश में भी बनाएंगे हैट्रिक: मेनन


पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन ने गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पांचवीं बार शानदार जीत पर बधाई देते हुए कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के सुशासन की विजयी है। उन्होंने कहा कि गुजरात ने नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में जो विकास किया है, उस पर गुजरात की जनता ने मोहर लगाई है। मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सुशासन की हैट्रिक होगी। 


इन्होंने भी दी मोदी को बधाई 


पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी, राष्ट्रीय महासचिव थावरचंद गेहलोत, सांसद प्रभात झा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा, डाॅ. सत्यनारायण जटिया, कैलाष नारायण सारंग, संासद प्रो. कप्तानसिंह सोलंकी, सुमित्रा महाजन, सांसद माया सिंह, नजमा हेपतुल्ला, भूपेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, गणेश सिंह, वीरेन्द्र कुमार, अनिल माधव दवे, चंदन मित्रा, यषोधराराजे सिंधिया, अशोक अर्गल, शिवराजसिंह लोधी, जितेन्द्रसिंह बुन्देला, गोविन्द मिश्रा, के.डी. देशमुख, मकनसिंह सोलंकी, ज्योति धुर्वे ने भी गुजरात में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार जीत पर हार्दिक बधाई दी है।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!