रिश्वत मांगी और धर लिए गए को-आपरेटिव इंस्पेक्टर

shailendra gupta
भोपाल। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम ने एक सहकारिता निरीक्षक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धरदबोचा है। सहकारिता निरीक्षक ने एक संस्था के आडिट के लिए 60 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी। 

बताया गया है कि सहकारिता निरीक्षक शिवचरण शर्मा ने बिजलीकर्मी सहकारी साख संस्था के आडिट के लिए संस्था के अध्यक्ष शेखर धोलपुरे से साठ हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। धोलपुरे ने जब एकमुश्त साठ हजार की राशि देने में असमर्थता जताई तो दोनों पक्षों के बीच 10 हजार रुपए प्रतिमाह देने का तय हुआ। 

रिश्वत की पहली किश्त 10 हजार रुपए देने के लिए उसे आज संस्था के फ्रीगंज स्थित दफ्तर बुलाया गया था। इस बीच ​धोलपुरे ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अरूण मिश्रा को शिकायत कर दी थी। मिश्रा ने डीएसपी सागोरिया और पद्मसिंह बघेल के नेतृत्व में टीम बना दी थी। धोलपुरे के सहायक ने शर्मा को जैसे ही रिश्वत की राशि दी, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने धरदबोचा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!