भोपाल। खातेगांव में अवैध रूप से पीली बत्ती लगाकर घूम रहे प्रत्याशी सौरभ माल्या के बारे में जानकारी मिल रही है कि वो कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री अरुण यादव का समर्थक है एवं स्थानीय स्तर पर गूजरों का प्रतिनिधित्व करता है। इस घटना की सूचना के बाद सैंकड़ों की संख्या में गूजरों का हुजूम थाने के आसपास पहुंच गया है।
देवास के खातेगांव थानाक्षेत्र में कलेक्टर एवं एसपी द्वारा गिरफ्तार किए गए प्रत्याशी सौरभ माल्या का मामला अब पेचीदा होता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से आई प्राथमिक सूचना थी कि सौरभ पीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे और इसी दौरान कलेक्टर व एसपी ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि सौरभ के समर्थकों का कहना है कि भाजपा के दबाव में यह कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय स्तर पर सौरभ देवास ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष श्याम होलानी के समर्थक हैं एवं भाजपा के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें डिस्टर्ब करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। सूत्र बता रहे हैं कि गूजर नेता होने के नाते जैसे ही यह खबर समुदाय में पहुंची, सैंकड़ों की संख्या में गूजरों का थाने के आसपास जमा होना शुरू हो गया है।
कार्रवाई में अंतिम निर्णय अभी तक प्रतीक्षित है।