भोपाल। मंडी चुनाव के दौरान अपनी गाड़ी पर पीली बत्ती लगाकर घूम रहे एक प्रत्याशी को गिरफ्तार किया गया है।
खबर आ रही है कि पुलिस ने खातेगांव मंडी से प्रत्याशी सौरभ माल्या को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वो अपनी गाड़ी क्रमांक एमपी 09 सीएफ 8539 पर पीली बत्ती लगाकर घूम रहा था। बताया गया है कि सौरभ अजनाथ का रहने वाला है। यह गाड़ी तब पकड़ी गई जब कलेक्टर, एसपी जांच कर रहे थे।
सूत्र बता रहे हैं कि सौरभ माल्या मूलत: कांग्रेसी नेता है एवं क्षेत्र में उसकी मजबूत पकड़ है। माल्या समर्थकों का कहना है कि वाहन पर पीली बत्ती लगी नहीं थी, लेकिन वाहन के भीतर रखी हुई थी। समाचार लिखे जाने तक कलेक्टर एवं एसपी देवास खातेगांव थाने में मौजूद थे एवं कार्रवाई की प्रक्रिया जारी थी।