डबरा में नहीं रूकी पातालकोट, सैकड़ों यात्री ट्रेन से कूदे, तीन घायल

shailendra gupta
भोपाल। नईदिल्ली से छिंदवाड़ा आ रही पातालकोट एक्सप्रेस के डबरा स्टेशन पर नहीं रूकने के कारण सोमवार की शाम सैकड़ों यात्रियों में खलबली मच गई। घबराहट में यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी और चलती ट्रेन से कूदने के चक्कर में तीन यात्री घायल हो गए।

घटना के पीछे रेल्वे स्टेशन की लापरवाही बताई जा रही है। बताया गया है कि पातालकोट एक्सप्रेस का डबरा में हॉल्ट निर्धारित है। सोमवार शाम ग्रीन सिग्नल होने के बावजूद जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं रूकी तो यात्रियों ने घबराहट में चेन पुलिंग कर दी। चलती ट्रेन से कूदने के चक्कर में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में कोई रेलवे अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!