भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1982 बैच के मध्यप्रदेश संवर्ग के अधिकारी एस. आर. मोहंती को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया है।
पदोन्नति के बाद श्री मोहंती, प्रमुख सचिव के पास योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार रहेगा।