महिला को जलाने वाला पति और ससुर गिरफ्तार

shailendra gupta
भोपाल। प्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा पुलिस ने अपनी पत्नी को केरोसिन डालकर जलाने के आरोप में पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार व्याबरा की रविशंकर कालोनी निवासी शारदा बाई (32) को पिछले शनिवार की रात घरेलू विवाद के बाद उसके पति कैलाश और ससुर रामसिंह ने केरोसिन डालकर जला दिया था।

शारदा बाई ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि कैलाश अकसर शराब पीकर उसके साथ झगड़ा करता था और शनिवार की रात पति एवं ससुर ने केरोसिन डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

शारदा बाई के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर शारदा बाई को गंभीर अवस्था में भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!