भोपाल। सिवनी जिले में एक नाबालिग किशोरी ने बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी ने कहा है कि उसके प्रेमी ने उससे शादी का वादा किया और रेप करता रहा। जब-जब वह शादी की बात करती तो युवक कुछ न कुछ बहाना बना देता।
किशोरी ने कहा कि वह प्रेमी के साथ एक महीने तक रही भी लेकिन बाद में उसके झूठे वादों से परेशान हो गई।
प्रेमी के झांसों से परेशान होकर किशोरी ने प्रेमी के खिलाफ पुलिस में बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई। धनोरा थाने से सोमवार 17 दिसंबर को मिली जानकारी के अनुसार ग्राम थावरी कंचन निवासी 30 वर्षीय भगवान दास भलावी ने एक माह पूर्व गांव की ही एक नाबालिग किशोरी को अपने प्रेमजाल में फांस कर उसे शादी का प्रलोभन दिया। भगवान दास किशोरी को जबलपुर भगा ले गया था जहां वह उसका दैहिक शोषण करता रहा। प्रेमी किशोरी से हमेशा शादी करने का वादा भी करता रहा।