करंट लगने से दो की मौत

बैतूल। खेत में फैले करंट से दो किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चाचा भतीजे हैं। उन्होंने अपने ही खेत में करंट फैला रखा था। घटना झाड़ेगांव की बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मूकसिंह और उसके भतीजे किरणसिंह की खेत में फैले करंट से मौत हो गई। बताया गया है कि इन्होंने खेत में चोरों और जानवरों को रोकने की दृष्टि से करंट फैला रखा था। चाचा भतीजे उसके ही शिकार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!