भोपाल। मण्डी निर्वाचन के लिए आयोजित मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 9 सहायक शिक्षक, प्रधानाध्यापक, व्याख्याताओं को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (मण्डी) मुरैना डी.डी. अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है।
जिन सहायक शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं व्याख्याताओं को निलम्बित किया है उनमें जौरा प्रशिक्षण में अनुपस्थित सहायक शिक्षक लज्जाराम पचौरिया, गोविन्द्र शरण शर्मा, अम्बाह प्रशिक्षण स्थल पर अनुपस्थित प्रधानाध्यापक छोटे सिंह सिकरवार, पोरसा प्रशिक्षण स्थल पर अनुपस्थित प्रधानाध्यापक रामकुमार सिंह, व्याख्याता राजेश सिंह तोमर, प्रधानाध्यापक विनोद शर्मा, सहायक शिक्षक शिवप्रसाद, प्रशिक्षण केन्द्र कैलारस पर अनुपस्थित सहायक अध्यापक राजेश सिंह सोलंकी और सहायक अध्यापक महेश कुमार मांझी है। यह सभी शिक्षकों को मतदान दल के रूप में नियुक्त कर प्रथम प्रशिक्षण के लिए अपने अपने प्रशिक्षण केन्द्रों पर उपस्थित होना था जो नहीं हुए।